यूपी में अखिलेश यादव की किसान यात्रा से पहले सीलबंदी

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP head Akhilesh Yadav) ने आज किसान यात्रा निकालने का ऐलान किया था (Kissan Yatra)। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पूरे इलाके को सीलबंद कर इस यात्रा को रोक दिया है (Sealing of areas)। आज सुबह अखिलेश यादव के कन्नौज जाने का कार्यक्रम था। जिलाधिकारी की अनुमति नहीं मिलने के बाद पुलिस ने सपा के पार्टी दफ्तर के इलाके को सील कर दिया।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में सपा ने कई किसान यात्राओं की योजना बना रखी थी। इसमें से आज एक प्रस्तावित 13 कि.मी. की यात्रा में अखिलेश ने भाग लेना था। हालांकि शुरू होने से पहले ही इस यात्रा को बंद करवा दिया गया है। सपा ने इसे गैर-लोकतांत्रिक बताते हुए कहा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसका सरकार उल्लंघन कर रही है। पुलिस ने सपा के नेताओं को हिरासत में लेकर लखनऊ में कुछ इलाकों को सील कर दिया है।