रूस में वैज्ञानिकों ने किया ज़ोंबी वायरस को जिंदा

विश्व में एक बार फिर बड़ी महामारी (Pandemics) की घंटी बज गई है। यह कोरोना महामारी (Corona) से भयंकर हो सकता है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, फ्रांस के वैज्ञानिकों (French Scientists) ने रूस में जमी हुई झील के नीचे दबे 48,500 साल पुराने ज़ोंबी वायरस को फिर से जिंदा कर दिया है। ज़ोंबी वायरस (Zombie Virus) के जिंदा होने के बाद फ्रांसीसी वैज्ञानिकों को एक और महामारी का डर है। इस वायरस की सक्रियता से बड़ी महामारी फैलने की आशंका जताई जा रही है। वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि ‘ज़ोंबी वायरस’ में अधिक संक्रामक होने की क्षमता है। इसलिए यह लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। न्यूयॉर्क पोस्ट न्यूयॉर्क शहर में प्रकाशित होने वाला एक दैनिक समाचार पत्र है। इसमें कहा गया है कि प्राचीन विषाणुओं का पुनरुत्थान पौधे, पशु या मानव रोगों के मामले में कहीं अधिक भयानक होगा।