पंजाब में ठंड की वजह से 14 जनवरी तक स्कूल बंद

उत्तर भारत में इन दिनों जबरदस्त ठंड (extreme cold) पड़ रही है। हर दिन तापमान नीचे जा रहा है और नए रिकॉर्ड बना रहा है। इस काड़के की ठंड के बावजूद भी छात्रों को स्कूल जाना पड़ रहा है। बढ़ती ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार (Punjab Government) ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने छात्रों को राहत देते हुए 10वीं कक्षा तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रखने की घोषणा की है।

इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने अपने संबोधन में घोषणा की कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए पंजाब के 10वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 8 जनवरी से 14 जनवरी तक छुट्टियां घोषित करने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले पंजाब में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। यहां स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक था। अब 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।