आज से सावन शुरू

आज (4 जुलाई 2023) से भगवान शिव (Lord Shiva) की आराधना का महापर्व शुरू हो रहा है। इस साल सावन 58 दिनों का होगा यानी भगवान शिव की पूजा और भक्ति के लिए सावन का महीना दो माह का होगा। सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक मास रहेगा। इस कारण इस साल  सावन का महीना 2 महीने का होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं। ऐसे में सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में रहता है। अधिकमास के कारण इस बार चातुर्मास चार के बजाय पांच महीनों का होगा। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना पांचवां महीना होता है।