सऊदी अरब के जेद्दा 30 साल से टॉयलेट में बनाया जा रहा था समोसा

सऊदी अरब (Saudi Arabia) के अधिकारियों ने हाल ही में जेद्दा (Jeddah) शहर में एक रेस्तरां को बंद कर दिया जब उन्हें पता चला कि यह 30 साल से टॉयलेट में समोसा (samosas) और अन्य स्नैक्स बना रहे है। आपको बता दे कि जेद्दा नगर पालिका ने लगभग 3 दशकों तक रेस्तरां द्वारा फॉलो की जाने वाली भयानक फूड कल्चर के बारे में सूचना मिलने के बाद एक आवासीय भवन में रेस्तरां पर छापा मारा।

जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट वॉशरूम में नाश्ता और भोजन बनया करता था। इसके अतिरिक्त, जेद्दा नगर पालिका के अधिकारियों ने पाया कि रेस्तरां ने मांस और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल किया, जो कुछ दो साल बासी थे। वहां पर कीड़े और चूहों को भी देखा गया था। जिससे साफ जा़हिर होता है की वहां स्वास्थ्य के साथ छेड़खानी कि जा रही थी।

30 वर्षीय रेस्तरां के श्रमिकों के पास कोई स्वास्थ्य कार्ड नहीं था, और ना ही वे स्पष्ट रूप से निवास कानून का उल्लंघन कर रहे थे। जिसके बाद अब रेस्तरां बंद कर दिया गया है।

यह पहली बार नहीं है जब सऊदी अरब में एक रेस्तरां को अस्वच्छ स्थितियों के लिए बंद किया गया है। आपको बता दे की जनवरी में भी जेद्दा में एक प्रसिद्ध शवर्मा रेस्तरां को भी बंद कर दिया गया था, जब एक चूहे को इधर-उधर भटकते हुए, कटार के ऊपर मांस खाते हुए देखा गया था।