समर सिंह को मिली जमानत

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Bhojpuri actress Akanksha Dubey) की कथित आत्महत्या के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस मामले में आरोपी गायक समर सिंह (Samar Singh) को जेल से रिहा कर दिया गया है। इसी महीने इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी। इस मामले में करीब 7 महीने बाद सिंगर को रिहा किया गया है। 26 मार्च को आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में मिला था। शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया जा रहा था लेकिन एक्ट्रेस के परिवार ने इसे हत्या बताया और समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर आरोप लगाए थे।

अब आकांक्षा दुबे केस के मुख्य आरोपी समर सिंह 7 महीने बाद जेल से बाहर आ गया है। जेल से बाहर निकलते ही उनके समर्थक बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस दौरान समर सिंह ने मीडिया से अपना चेहरा छुपाया और उन्होंने मीडिया को नजरअंदाज भी किया।