फिल्म पठान पर भड़की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

मध्य प्रदेश में फिल्म पठान (Pathan) को लेकर लगातार विवाद जारी है। अब इस मामले में राजधानी भोपाल (Capital Bhopal) से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Sadhvi Pragya Singh Thakur) ने इस मामले में बयान दिया है। उन्होंने हिंदुओं से फिल्म का बहिष्कार करने की अपील की है। दरअसल फिल्म पठान के विरोध को लेकर लगातार एक के बाद एक जनप्रतिनिधि भी आगे आ रहे हैं। इन्हीं जनप्रतिनिधियों में शामिल भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बयान दिया है।

उन्होंने अपने बयान में कहा है कि जो लोग भारत की धरती पर रहते है, यहीं का अनाज ग्रहण करते हैं और यहाँ की संस्कृति के साथ-साथ भगवा का दुष्प्रचार कर रहे हैं। ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जाना चाहिए। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही नहीं बल्कि आम लोग भी ऐसे लोगों का लगातार विरोध कर रहे हैं।