मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Severe road accident) हो गया। यह घटना सतना के नजदीक सतनापन्ना मार्ग पर पर हुई, जहाँ एक डंपर और बुलेरो गाड़ी में सीधे आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया है। सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं और रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनकी शिनाख्त नवान गांव में रहने वाले कुशवाह परिवार के तौर पर हुई है। मरने वालों में 3 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। पीड़ित परिवार पन्ना में, पारिवारिक शोक के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।