जमानत मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती पहुँची घर

सुशांत सिंह से जुड़े ड्रग्स मामले (Drugs case) में फंसी अभिनत्री रिया चक्रवर्ती (Riya Chakroberty) को कल मुंबई उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई थी (Got bail)। पूरी कागजी कार्रवाई खत्म होने के बाद कल शाम रिया को भायखला जेल से रिहा कर दिया गया। इसके बाद लोगों और मीड़िया से बचने के लिए रिया कल देर रात ही अपने घर पहुंची (Reached home late night)। इतने दिन जेल में बंद रहने के बाद आखिरकार घर पहुंचकर रिया ने राहत की सांस ली। हालांकि रिया का भाई शोविक अभी भी जेल में है।

अब मुंबई उच्च न्यायालय से मिली ₹1 लाख की सशर्त जमानत के अनुसार रिया को अगले 10 दिनों तक हर रोज पुलिस स्टेशन में हाजिरी देनी पड़ेगी। इसके अलावा जब भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा उन्हें आना होगा। साथ ही अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। रिया के मुंबई से बाहर जाने पर भी पाबंदी है।