बॉलीवुड के सदाबहार हीरो रहे ऋषि कपूर का जन्मदिन

बॉलीवुड (Bollywood) के सदाबहार हीरो रहे ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का आज ही के दिन यानी 4 सितंबर 1952 को मुंबई (Mumbai) में जन्म हुआ था। सबसे पहले उन्होंने 1970 में ‘मेरा नाम जोकर’ फिल्म में बाल कलाकार का किरदार निभाया और राष्ट्रीय पुरस्कार (National award) जीता। इसके बाद वे 1973 में आई फिल्म ‘बॉबी’ में बतौर हीरो नजर आए। उन्होंने कर्ज, खेल खेल में, कपूर एंड संस, डी डे, लैला मजनू, सागर, दामिनी, प्रेम रोग, अग्निपथ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से जान डाल दी। उन्हें बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो के रूप में भी जाना जाता है। ऋषि कपूर कोे 2008 में फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार (Filmfare Life Time Achievement Award) से भी नवाजा गया था। 30 अप्रैल 2020 को उनका निधन हो गया।