रणबीर और आलिया के रिश्ते पर रिद्धिमा कपूर ने कहा….

बॉलीवुड कलाकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) के रिश्ते पर रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने कहा कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव-स्टोरी (Love Story) किसी से छिपी नहीं है। पिछले दो साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये दोनों रिलेशनशिप में रहने की बात भी कबूल चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने इस कपल के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। रिद्धिमा कपूर से पूछा गया कि आलिया के बारे में उनका क्या ख्याल है और वे रणबीर और आलिया की जोड़ी के बारे में क्या कहना चाहेंगी। रिद्धिमा कपूर ने जवाब दिया- ”इसपर मैं क्या कह सकती हूं? मैं खुश हूं। अगर मेरा भाई खुश है तो वाकई मैं भी अपने भाई को लेकर बहुत खुश हूं।” लॉकडाउन में आलिया और रणबीर एक साथ रह रहे हैं। पिछले काफी समय से इस कपल की शादी की खबरें भी जोरो पर हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि ये अपनी शादी विदेश में नहीं, बल्कि भारत में ही करेंगे। कहा जा रहा था कि ये कश्‍मीर में एक दूसरे के जीवन साथी बनने की योजना बना रहे हैं, लेकिन इसके बाद खबर आई थी कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के लिए मुंबई को फाइनल कि‍या गया है।