
बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Actress Richa Chadha) ट्विटर (Twitter) पर एक ट्वीट कर विवादों में फंस गई हैं। पिछले दिनों उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Upendra Dwivedi) ने पाक के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को लागू करने का बयान दिया था। उपेंद्र द्विवेदी के इस बयान वाले वीडियो पर ऋचा चड्ढा ने लिखा ‘गलवान हाय कह रहा है’। अब ऋचा अपने इस ट्वीट को लेकर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। उनके पोस्ट में भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है। इसे लेकर वह सोशल मीडिया (Social Media) पर लोगों के निशाने पर थीं, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी उन पर निशाना साधा है।
ट्वीट के सामने आने के बाद बीजेपी के मंजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने ऋचा पर हमला बोला है। ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर बीजेपी के मंजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया, “शर्मनाक ट्वीट। इसे जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए। हमारे सशस्त्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है।” कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भारतीय सेना का मजाक उड़ाने और भारत और चीन के बीच 2020 में गालवान संघर्ष में सैनिकों के बलिदान को कम करने के लिए अभिनेत्री की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, ’20 जांबाज़ जवानों ने गलवान में देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी लेकिन यहां एक अभिनेत्री भारतीय सेना का मजाक उड़ा रही है।’