मशहूर फिल्म निर्देशक के. विश्वनाथ का निधन

टॉलीवुड (Tollywood) के मशहूर फिल्म निर्देशक (Famous Film Director) और अभिनेता के. विश्वनाथ (Actor K. Vishwanath) अब हमारे बीच में नहीं हैं। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी साँस ली। जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार थे। उनका कई दिनों से हैदराबाद (Hyderabad) के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। के. विश्वनाथ के निधन पर सेलेब्स ने उन्हें श्रंद्धाजलि दी और शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विश्वनाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

आपको बता दें, के. विश्वनाथ को 1992 में पद्म श्री, पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 नंदी पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित 10 फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। ‘कला तपस्वी’ के नाम से लोकप्रिय विश्वनाथ का जन्म फरवरी 1930 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। के. विश्वनाथ ने 1965 से 50 फिल्में बनाईं, तेलुगु फिल्म उद्योग में एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता थे।