मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्टअटैक

साल 2020 बॉलीवुड (Bollywood) पर भारी पड़ रहा है। एक के बाद एक बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। अब मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) आईसीयू में भर्ती हैं। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया। जल्दी-जल्दी में उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल (Kokilaben Hospital) ले जाया गया। उनके हृदय में कुछ रुकावट आई थी, जिसके बाद उनकी एंज‍ियोप्‍लास्‍टी की गई। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है जहां डॉक्टर लगातार उन पर नजर रखे हुए हैं। उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। उनके परिवार वाले और उनके करीबी दोस्त अस्पताल में ही हैं। निर्देशक अहमद खान ने इस खबर की पुष्टि की है कि रेमो को फिलहाल आईसीयू से साधारण वार्ड में भेज दिया गया है। रेमो की हार्टअटैक की खबर सुनकर, उनके प्रशंसक और बॉलीवुड सितारे उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। रेमो डिसूजा ने कई बेहतरीन गाने कोरियोग्राफ किए हैं और वे एबीसीडी फिल्म के निर्देशक भी रहे हैं।