साइरस मिस्त्री के अंतिम संस्कार में पहुँची रतन टाटा की सौतेली माँ

टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का मंगलवार को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी मौत की रविवार को कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह 54 वर्ष के थे। मध्य मुंबई के वर्ली शवदाह गृह (Worli Crematorium) में हुए अंतिम संस्कार में पारसी समुदाय के सदस्य, कुछ प्रमुख कारोबारी और राजनीतिक नेता शामिल हुए। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। सिमोन की उम्र 92 वर्षीय है। वह विशेष वैन के जरिए व्हीलचेयर पर शवदाह गृह पहुंचीं। टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के पूर्व प्रमुख एस. रामदुरई भी पहुंचे। हालांकि, टाटा समूह का कोई अन्य वरिष्ठ अधिकारी अंतिम संस्कार में नहीं दिखा।