राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल

डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) के संचालक गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को पैरोल (parole) मिल गई है। राम रहीम को चार महीने में दूसरी बार पैरोल मिली है। इस बार वह एक महीने के लिए जेल से बाहर आया है। आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम जेल से बाहर निकला और सीधे बागपत स्थित अपने आश्रम पहुँचे। आपको बता दें वह अपनी दो साध्वियों से रेप और दो लोगों की हत्या का दोषी है। रोहतक (Rohtak) की सुनारिया जेल में बंद है।

आपको बता दें कि इससे पहले इसी साल फरवरी में उसे 21 दिन की पैरोल मिली थी। सात फरवरी को गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आया था और 28 फरवरी को उसकी पैरोल अवधि समाप्त हुई थी। उसके बाद उसे सुनारिया जेल लाया गया था। उससे पहले पिछले साल बीमार माँ से मिलने के लिए उसे एक दिन की इमरजेंसी पैरोल मिली थी।