![7](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2022/10/7-4-696x497.jpg)
हरियाणा (Haryana) की सुनारिया जेल (Sunaria Jail) में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) अब बाहर आ गया है। वह 40 दिन के पैरोल (parole) पर आया है। राम रहीम शनिवार सुबह छह बजकर 55 मिनट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बागपत के लिए रवाना हुए। दरअसल, गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल अर्जी शुक्रवार को मंजूर कर ली गई थी।
आपको बता दें कि इससे पहले राम रहीम को जून में एक महीने की पैरोल पर रिहा किया गया था और फरवरी में उसकी तीन सप्ताह की फर्लो मंजूर की गई थी। माना जा रहा है कि राम रहीम बागपत स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ठहरेगा।