
आज चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का अंतिम दिन है। आज के रामनवमी (Ram Navami) मनाई जाती है और आज देशभर में यह उत्सव मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र मास की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। भगवान विष्णु के सातवें अवतार श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहा जाता है क्योंकि दशरथ नंदन को श्रेष्ठ पुरुषों की संज्ञा दी गई है। भगवान राम ने एक आदर्श चरित्र प्रस्तुत कर समाज को एक सूत्र में बांधा था।
ऋषि श्रृंगी अत्यंत ऋषि बेहद ज्ञानी, सिद्धि और तपस्वी थे। रामायण काल के ऋषि श्रृंगी ने राजा दशरथ को संतान न होने पर पुत्रेष्टि यज्ञ करने की सलाह दी थी, जिसके बाद राजा दशरथ ने यह यज्ञ करवाया था। यज्ञ के बाद दशरथ के यहाँ भगवान राम का जन्म हुआ था। यह आश्रम में बिहार के लखीसराय में बताया जाता है। कुछ मान्यताओं के पास आगरा के पास भी ऋषि श्रृंगी का आश्रम है।