ब्रह्माकुमारीज की मुखिया राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी का निधन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (Prajapita Brahmakumari Ishwari Vishwa Vidyalaya) की मुखिया राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी (Rajyogini Dadi Hriday Mohini) का कल सुबह 10.30 बजे निधन हो गया है। उनकी उम्र 93 वर्ष थी। उन्होंने मुम्बई के सैफी अस्पताल (Saifee Hospital) में अंतिम सांस ली। उन्हें दिव्य बुद्धि का वरदान प्राप्त था। एयर एंबुलेंस से उनके पार्थिव शरीर को शांतिवन लाया गया और अंतिम संस्कार संस्थान के शांतिवन में 13 मार्च को किया जाएगा। दादी के निधन पर राष्ट्पति से लेकर प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शोक व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। ब्रह्माकुमारीज के सूचना निदेशक बीके करुणा ने बताया कि राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी जी का स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। मुम्बई के सैफी हॉस्पिटल में आपका कुछ समय से स्वास्थ्य लाभ चल रहा था। डॉक्टरों के मना करने के बाद आपको तीन दिन पूर्व ही मुख्यालय लाया गया था। दीदीजी की निधन की सूचना पर संस्थान के भारत सहित विश्व के 140 देशों में स्थित सेवाकेन्द्रों पर शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही ब्रह्माकुमारीज के आगामी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।