
महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई में भारी बारिश (Mumbai Rain) एक बार फिर मायानगरी के लिए आफत बन गई। मुंबई में बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण जगह-जगह पर पानी भर गया है, जिसके कारण सड़कों पर जलसैलाब देखा जा रहा है। इसके चलते चैंबूर में एक दीवार ढह गई, जिससे 23 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग अभी घायल हैं, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान शुरू हो गया है। दीवार का मलबा हटाने की कोशिश हो रही है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन लगातार हो रही बारिश रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत पैदा कर रही है।