असम में बुरे फंसे राहुल गांधी

इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) पर हैं। इस यात्रा पर जमकर राजनीति हो रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा (Chief Minister Himanta Biswa) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच आज (मंगलवार) को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुवाहाटी में प्रवेश पर रोक लगा दी गई, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दी और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज भी किया। इस झड़प का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हो रही है।

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम पुलिस को राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। ऐसी “नक्सली रणनीति” हमारी संस्कृति से बिल्कुल अलग है। आगे उन्होंने लिखा कि भीड़ को उकसाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के तौर पर इस्तेमाल करें। सीएम ने यह भी कहा कि राहुल के नियंत्रित व्यवहार के कारण गुवाहाटी में भारी ट्रैफिक जाम हो गया है।