नहीं रहे राहुल बजाज

आज उद्योगपति राहुल बजाज (Rahul Bajaj) का निधन हो गया। उनकी उम्र 83 वर्षीय थी। वो पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। वह बजाज समूह (Bajaj Group) के अध्यक्ष थे। भारत सरकार ने 2001 में राहुल बजाज को पद्म भूषण से नवाजा था। 2006 से 2010 तक राहुल बजाज राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे। राहुल बजाज ने पांच दशकों में बजाज समूह को उसकी बुलंदियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका जन्म 10 जून 1938 को कोलकाता (Kolkata) में हुआ था। उन्होंने बजाज समूह की कमान 60 के दशक में संभाली ली। 2005 में उन्होंने अपना चेयरमैन का पद छोड़ दिया था। इसके बाद उनके बेटे राजीव बजाज ने ये जिम्मेदारी संभाली।