
कल हाथरस कांड का विरोध कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पुलिस से झड़प में नीचे जमीन पर गिर गए थे, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में है। इसी क्रम में आज एक बार फिर से राहुल गांधी हाथरस जा रहे हैं (Rahul Gandhi again to Hathras)। उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी हैं। राहुल प्रियंका की बगल में बैठे हैं और प्रियंका खुद ही कार चला रही हैं (Priyanka drive the car)। इन दोनों के साथ 35 सांसदों का एक प्रतिनिधि मंड़ल भी जा रहा है। इसे देखते हुए डीएनडी पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती किया गया है। पुलिस ने कोरोना के दौरान 144 लागू होने का हवाला देते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से वापिस अपने लौट जाने की अपील की है, लेकिन वे डीएनडी पर अड़े हुए हैं।
वहीं अब खबर आ रही है कि प्रशासन ने राहुल और प्रियंका गांधी के साथ कुल 5 लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दे दी है। प्रशासन ने इसके लिए कुछ शर्तें रखी हैं, जिनमें मास्क लगाना और कोरोना से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना शामिल है।