राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल

आज 5 राफेल लड़ाकू विमानों (5 Rafael Fighter Planes) को भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया गया है (Admits in Indian Air Force)। कुछ दिनों पहले ही 29 जुलाई को इन्हें फ्रांस से लाया गया था। आज सुबह इन्हें अंबाला एयरबेस पर औपचारिक रूप से वायसेना के बेड़े मेें शामिल किया गया। इस अवसर पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भी मौजूद थीं। इनके अलावा भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया भी मौजूद थे।

इस मौके पर सबसे पहले सर्वधर्म पूजा की गई। इसके बाद फ्लाईपास्ट किया गया, जिसमें तेजस, सुखोई समेत कई अन्य वायुसेना के विमानों ने हिस्सा लिया। अंत में वाटर कैनेन सैल्यूट के साथ राफेल लड़ाकू विमान को सलामी दी गई।

भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच यह एक बड़ी उपलब्धि है। भारतीय वायुसेना को फ्रांस से कुल 36 लड़ाकू विमान मिलने हैं, जिनमें से ये 5 विमान आ चुके हैं।