![2](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2022/07/2-8.jpg)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज दूसरी शादी है, और धिरे-धिरे मेहमान उनके चंडीगढ़ स्थित घर पर पहुंच रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने केजरीवाल के हवाले से लिखा है, ‘वह आज एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। मैं उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं।
48 वर्षीय भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी कर रहे हैं, जिन्हें वह पारिवारिक रिश्तों के जरिए कुछ सालों से जानते हैं। 32 वर्षीय गुरप्रीत कौर ने कथित तौर पर पंजाब चुनाव प्रचार के दौरान भी उनकी मदद की थी।
भगवंत मान का छह साल पहले तलाक हो गया था और उनकी पिछली शादी से उनके दो बच्चे हैं। उनके बच्चे अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं। वे 16 मार्च को भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भी पहुंचे थे।
एएनआई के मुताबिक, शादी के मेनू में भारतीय और इतालवी व्यंजन शामिल हैं, जिनमें कड़ाही पनीर, तंदूरी कुल्चे, दाल मखनी, नवरतन बिरयानी, मौसमी सब्ज़ियन और खुबानी भरवां कोफ्ता इत्यादि शामिल है। फ्रेश फ्रूट ट्रिफ़ल, मूंग दाल हलवा, शाही टुकड़ा, अंगूरी रसमलाई और ड्राई फ्रूट रबड़ी का भी मेहमान स्वाद चख सकते हैं।