ऐसे बचे मच्छरों से

मच्छरों से बचने के लिए लोग घरों में बाजार में मिलने वाले जहरीले मॉस्किटो कॉइल (Mosquito Coil) का प्रयोग करते हैं। इसके बाद भी घर के कोनों में मच्छर रह जाते हैं। इनको दूर करने के लिए आपको कुछ घरेलू उपाए बता रहे हैं, जिससे मच्छर आपके आसपास भी नहीं भटकेंगे।

  • नीम को नारियल के तेल में मिलाकर शरीर पर लगाएंगे तो मच्छर आपसे हमेशा दूर रहेंगे।
  • अगर आपको भी मच्छर ज्यादा काटते हैं, तो नींबू और नीलगिरी के तेल का मिश्रण बनाकर शरीर पर लगाएँ। ऐसा करने से मच्छर काटना तो दूर, आपके आसपास भी नहीं भटकेंगे।
  • कमरे में कॉइल की जगह कपूर जलाएँ और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब कमरे में वापस जाएंगे तो मच्छरों का नामो-निशान नहीं मिलेगा।

तो इन कुछ तरीकों को अपनाकर आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।