प्रियंका गांधी भी हुई कोरोना पॉजिटिव

हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) के कोरोना संक्रमित (corona infected) होने के बाद अब प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी शुक्रवार को प्रियंका ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने कहा कि हल्के लक्षणों के साथ उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से उन्होंने अपने आपको क्वारंटीन कर लिया है। प्रियंका ने उन लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का अनुरोध भी किया है कि जो उनके संपर्क में आए थे।

इससे पहले गुरुवार को सोनिया गांधी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रियंका ने अपना लखनऊ दौरा बीच में ही रद्द कर दिया था और दिल्ली लौट गई थीं। वह नव संकल्प शिविर में भाग लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची थीं।