प्रियंका चोपड़ा ने पिता साथ शेयर की बचपन कि खास याद

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 78.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. उनके हर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर धूम मच जाती है। आपको बता दे कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देख फैंस ही क्या सेलेब्स भी कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो मे  प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पिता के साथ बचपन की एक याद को ताजा किया है।

इस तस्वीर में आप सकते है की प्रियंका 2 साल की हैं, और उन्होंने अपने नन्हें हाथों से पिता का कॉलर पकड़ा हुआ है, और हल्की मुस्कान के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पिता साथ बचपन की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को देख अंदाजा लगाया जा सकता है की वे 2 से 3 साल की रही होंगी। उनके सिर पर भी हल्के बाल हैं।

वहीं उनके पिता भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।आपको बता दें की प्रियंका का जन्म 18 जुलाई को साल 1982 में झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) में हुआ था। अब वे विदेश में रह रही हैं, प्रियंका की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है। फैंस इस तस्वीर पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। इस तस्वीर पर सबसे पहले हिना खान ने कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी बनाई है साथ ही उनके एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- सो स्वीट प्रियंका कितनी क्यूट दिख रही हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने एक सेल्फी भी शेयर की है, जिसमें वे अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं।