प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने की असम के लोगों की मदद

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने असम की बाढ़ (Floods In Assam) में राहत पहुंचाने के लिए दान किया है। प्रियंका ने अपने प्रशंसकों से भी ऐसा करने को कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दो ऐसे संगठनों का नाम शेयर किया है, जिन्हें कोई भी अपनी इच्छा अनुसार दान कर सकता है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, ‘हम सभी अभी वैश्विक महामारी के प्रभाव से निपट रहे हैं। देश का एक राज्य असम एक और बड़े संकट से जूझ रहा है। मानसून की भारी बारिश से आई बाढ़ से यह तबाह हो गया। यहां लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। भूमि और संपत्ति के साथ-साथ जीवन पर इसका प्रभाव अकल्पनीय है। लगातार बढ़ रहे जल स्तर से दुनिया के बेहतरीन वन्यजीव अभयारण्यों में से एक काजीरंगा नेशनल पार्क में भी पानी भर गया है। वहीं उनकेे पति निक जोनास ने भी यह संदेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया। आपको बता दें कि इन दिनों असम की हालत बहुत खराब है। बाढ से अब तक लगभग 100 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 129 पशु भी आहत हुए हैं।