राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, 21 तोपों की दी सलामी

आज देशभर में 75 वां गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन शुरू हो चुका है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर तिरंगा फहराया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) भी मौजूद हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान (National Anthem) बजाया गया और 21 तोपों की सलामी दी गई। अब कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) कर्तव्य पथ पहुंच गए हैं। कर्तव्य पथ पहुंचकर प्रधानमंत्री ने पहले विभिन्न नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) भी कर्तव्य पथ पहुंच गए हैं, जिनका प्रधानमंत्री ने स्वागत किया। इस विशेष अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले विशेष समारोह में 13 हजार विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया हैं, जिसमें वीआईपी से लेकर आम लोग शामिल हैंष