अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंची राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू

बुधवार को रामलला के दर्शन के लिए राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu in Ayodhya) अयोध्या पहुंची. बुधवार शाम करीब चार बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचीं, जहां योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) सीधे हनुमानगढ़ी स्थित मंदिर पहुंचीं, वहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान के दर्शन किए. हनुमानगढ़ी में दर्शन और पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने सरयू में सरयू मैया का दुग्धाभिषेक कर पूजन किया और 2,100 बत्तीयों की ज्योति से आरती की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने श्रीरामलला के बाल स्वरूप का विधि-विधान से दर्शन कर रामलला की पूजा अर्चना की और आरती उतारी. श्रीरामलला के दर्शन करते समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) भावविभोर हो गईं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के स्वागत में मंदिर परिसर सहित पूरे गर्भगृह को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था. श्रीरामलला के दर्शनोपरांत वह कुबेर टीला गईं वहां उन्होंने कुबेश्‍वर महादेव के दर्शन किए. राष्ट्रपति सरयू आरती करने पहुंचीं.