6 माह में सड़क मार्ग से मानसरोवर जाने की संभावना

आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने अपने विभाग की ओर से विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम चार धाम की यात्रा (Char Dham Yatra) के लिए सड़क निर्माण कर रहे हैं। इसके बाद सभी श्रद्धालु बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री पूरे साल जा सकेंगे और कोई आपदा नहीं आएगी। मानसरोवर (Manasarovar) जाने के लिए सड़क का कार्य चल रहा है और यह छह महीने में पूरा हो जाएगा। इसके बाद मानसरोवर जाने के लिए नेपाल या सिक्किम (Nepal or Sikkim) जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए पिथौरागढ़ (Pithoragarh) से रास्ता बनाया जा रहा है। नितिन गडकरी मोदी सरकार-2 की पहली वर्षगांठ के मौके पर राजस्थान की जनसंवाद वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे।