किसान आंदोलन पर विदेशी साजिश (Foreign Conspiracy on farmers movement) पर दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है (Delhi Police revealed)। पुलिस के अनुसार, भारत सरकार को बदनाम करने के लिए एक अंतराष्ट्रीय साजिश चल रही है। इस पर विदेश मंत्री ने भी ट्वीट किया है कि जो भी भारत के खिलाफ साजिश रचेगा भारत उस पर हिट बैक करेगा।
किसान आंदोलन पर पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, पॉप स्टार रिहाना, पॉर्न स्टार मिया खलीफा आदि विदेशी सितारों ने अपना समर्थन करते हुए ट्वीट किए थे। इसके बाद भारत में इस पर तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। इसकी जांच करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक एफआईआर भी दर्ज की है। हालांकि इसमें ग्रेटा थनबर्ग का नाम नहीं है।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी क्राइम प्रवीर रंजन ने बताया कि इस मामले में टूलकिट के जरिए (Use of Toolkit) माहौल खराब करने की एक सुनियोजित साजिश रची गई थी। इस पर साइबर सेल जांच कर रहा है। ग्रेटा के टूल किट और खालिस्तानी साज़िश का पर्दाफाश हो चुका है। इसका संबंध गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा से जुड़ा हो सकता है।