
पंजाब पुलिस (Punjab Police) बुधवार (20 अप्रैल 2022) सुबह से ही एक्शन मोड में है। उन्होंने कवि कुमार विश्वास (Kavi Kumar Vishwas) के बाद अब पंजाब पुलिस (Punjab Police) आप की पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर पहुँची है। इसकी जानकारी खुद अलका लांबा (alka lamba) ने अपने ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होंने लिखा कि, पंजाब पुलिस मेरे घर पहुँच चुकी है। इससे पहले जब पंजाब पुलिस कुमार विश्वास के घर पहुँची थी तब भी अलका ने एक ट्वीट कर लिखा था अब समझ आ रहा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए। अलका ने उस ट्वीट में लिखा, ‘अब समझ आ रहा होगा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए थी.. भाजपा की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज दबाने के लिए। थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी।’