अभिनेता विवेक ओबरॉय के घर पुलिस की छापेमारी

आज बॉलीवुड़ (Bollywood) के जाने-माने अभिनेता विवेक ओबरॉय (Actor Vivek Oberoi) के घर पर छापेमारी की गई है। दोपहर 1 बजे बंगलूरू पुलिस के दो इंस्पेक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पहुंचे और छापेमारी की शुरुआत की। विवेक ओबरॉय का घर मुंबई के जुहू में है। बंगलूरू पुलिस विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा की तलाश में उनके घर आई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आदित्य अलवा फरार है। हमें जानकारी मिली है कि आदित्य विवेक के घर में छुपा है। उसको ढूंढ़ने को लेकर यह छापेमारी की गई है। इस छापेमारी के लिए अदालत से वारंट लिया गया है और क्राइम ब्रांच की टीम बंगलूरू से मुंबई पहुंची है।

बता दें कि आदित्य अलवा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा के बेटे हैं। उन पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को कथित तौर पर ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी सहित 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।