पीएम बोले मास्क पहनना जरुरी, उतारने से पहले सोचें …..

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम से देशवासियों के सामने अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी पर चर्चा की और कोरोना काल में देशवासियों के संयम और हिम्मत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कई बार हमें मास्क पहनने में परेशानी होती है। इसे हटाने का दिल करता है। जब हमें बोलना होता है तो हम मास्क हटा लेते हैं। लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए (Don’t remove mask)। मास्क हटाने से पहले हमें डॉक्टरों और नर्सों को याद करना चाहिए, जो घंटों मास्क पहने रहते हैं। अगर मास्क हटा देंगे तो इससे समस्या और बढ़ सकती है।

भारत में कोरोना के कारण लगभग 4 महीने पहले लॉकडाउन लगाया गया था। तभी से सरकार ने मास्क पहनना जरुरी कर दिया था। इसके न पहनने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। लोगों को खुद समझना होगा कि अगर हम इसे हटा देंगे, तो इस महामारी को और फैलने का मौका मिल जाएगा।