महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

आज महर्षि वाल्मीकि जयंती है (Maharashi Valmiki Jayanti)। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं (PM wishes the country)। इस अवसर पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वाल्मीकि जयंती पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित महर्षि वाल्मीकि के आदर्श विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।’’

ज्ञात हो कि महर्षि वाल्मीकि ने ही रामायण (Wrote Ramayana) की रचना की थी, जिसमें भगवान राम की जीवन कथा का वर्णन है। ऐसा माना जाता है कि त्रेता युग में भगवान राम ने जन्म लिया था। इसकी कहानी महर्षि वाल्मीकि ने नारद मुनि से सुनी थी। इसी के आधार पर उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना कर डाली। इस रामायण में दोहे और चौपाईयों का उल्लेख है। भगवान राम की कहानी को लोगों तक पहुंचाने के लिए महर्षि वाल्मीकि ने इसे लिखा था। युगों युगों से यह रामायण लोगों को धर्म की राह पर चलने की सीख देती आ रही है।