आज है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

आज पूरा देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) माना रहा है। इस मौके पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने भारत के सभी नागरिकों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा हमारे देश में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान और उपलब्धियां स्थापित कर रही हैं। आइए हम सामूहिक रूप से लैंगिक न्याय को बढ़ावा देने और महिलाओं और पुरुषों के बीच असमानता को खत्म करने का संकल्प लें।’

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी इस अवसर पर लोगों को बधाई दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारीशक्ति को सलाम! भारत हमारे राष्ट्र की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व करता है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने जो हमारी सरकार को अवसर मिला, यह हमारे लिए सम्मान की बात है।’