![2](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2024/01/2-10-696x497.jpg)
आज देश 75वां गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) मना रहा है। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) के साथ कार्यक्रम स्थल पहँचे जहाँ पीएम मोदी (PM Modi) ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति की बग्गी के दाहिने और रेजीमेंट के कमांडेट कर्नल अमित बेरवाल अपने घोड़े ग्लोरियस पर सवार थे। वहीं बाईं ओर अपने घोड़े सुल्तान पर रेजीमेंट के सेकेंड-इन-कमान लेफ्टिनेंट कर्नल रमाकांत यादव थे। राष्ट्रपति की बग्गी का नेतृत्व रिसालदार सुंदर सिंह तंवर ने अपने घोड़े अर्जुन पर कर रहे थे। गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कर्तव्य पथ और उसके आसपास 14,000 कर्मी तैनात रहेंगे। पूरा कार्यक्रम 90 मिनट का होगा