आज देश 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम (Republic Day Fanfare) से मना रहा है। आज कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर विविधता की झांकी दिखेंगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) मुख्य अतिथि हैं। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने नेशनल वॉर मेमोरियल (National War Memorial) पहुंचकर वीर शहीदों श्रद्धांजलि अर्पित की। भगवान राम के अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से पूरे देश में राम लहर चल रही है। गणतंत्र दिवस समारोह पर दिल्ली में होने वाली परेड भी इससे अछूती नहीं रहेगी। क्योंकि कर्तव्य पथ पर रामलला के दर्शन होंगे। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की झांकी अद्भुत होगी। जिस पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। इस बार गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम कई मायनों में खास होगा। पहली बार परेड की शुरुआत सैन्य बैंड की बजाय शंख नगाड़े की ध्वनि से होगी।