
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज गुजरात के राजकोट में (Rajkot of Gujrat) एम्स अस्पताल का शिलान्यास किया (Lays foundation for AIIMS)। उन्होंने इस समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन तथा केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे भी उपस्थित थे।
पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा, ”नया साल आ रहा है। आज देश की स्वास्थ्य सरंचना को मजबूत करने वाली एक और कड़ी जुड़ रही है। राजकोट में एम्स के शिलान्यास से गुजरात सहित पूरे देश का स्वास्थ्य और स्वास्थ्य शिक्षा मजबूत होगी। इस साल ने हमें सिखाया है कि स्वास्थ्य ही संपदा है। स्वास्थ्य पर चोट लगने से पूरा समाज प्रभावित होता है।”
जानकारी के अनुसार, इस एम्स अस्पताल को बनाने के लिए 201 एकड़ से अधिक जगह आवंटित की गई है। इसे बनाने में लगभग 1,195 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके 2022 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। इस आधुनिक अस्पताल में 750 बिस्तर होंगे जिनमें से 30 आयुष ब्लॉक में होंगे। इसमें एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 125 और नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए 60 सीटें उपलब्ध होंगी।