प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज गांधीनगर (Gandhinagar) और मुंबई (Mumbai) के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को हरी झंडी (green flag) दिखा दी है। यह ट्रेन गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों की राजधानियों को जोड़ते हुए गांधीनगर और मुंबई के बीच चलेगी। यह ट्रेन देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। इससे पहले नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच यह ट्रेन चलाई जा रही हैं। आईसीएफ (ICF) ने अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का लक्ष्य रखा है।
पीएम मोदी ने गांधीनगर से कालूपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रेन में यात्रा की। उन्होंने इस दौरान लोगों से बात करते हुए भी दिखे। इसके बाद पीएम मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो को भी हरी झंडी दिखाई और सफर किया। अब पीएम थलतेज के दूरदर्शन केंद्र जाएंगे जहां वो जनसभा को संबोधित करेंगे।