तेल विपणन कंपनियों (oil marketing companies) ने पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) के दाम आज एक बार फिर बढ़ा दिए गए है। जिससे मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल पहली बार 101 रु. और दिल्ली (Delhi) में 95 रु. प्रति लीटर के पार पहुँच गया है। देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 27 पैसे तक और डीजल की 31 पैसे तक बढ़ाई गई।
गत 04 मई से अब तक 19 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि शेष 15 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.63 रु. तथा डीजल 5.22 रु. महँगा हो चुका है। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत 27-27 पैसे बढ़कर क्रमश: 95.03 रु. 101.25 रु. प्रति लीटर पर पहुंच गई। डीजल दिल्ली में 29 पैसे और मुंबई में 31 पैसे महंगा हुआ। एक लीटर डीजल की कीमत मुंबई में 93.30 रु. और दिल्ली में 85.95 रु. प्रति लीटर हो गई।