
नए कृषि कानूनों के खिलाफ (Against New Agriculture Laws) दिल्ली में प्रदर्शन करने के लिए किसान (Protest of Farmers in Delhi) कल से ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस बीच अब दिल्ली सरकार ने किसानों को प्रदर्शन करने की इजाजत दे दी है (Delhi Govt. give permission)। इसके लिए दिल्ली के बुराड़ी में स्थित निरंकारी ग्राउंड (Nirankari Ground of Burari, Delhi) को इस काम के लिए चुना गया है। अब सभी किसान इस मैदान पर आकर अपना विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। इस पूरे इलाके में पुलिस मौजूद रहेगी। इसके अलावा किसानों को किसी और जगह प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।
कल से लाखों किसान दिल्ली के आस-पास के इलाकों में डेरा डाले हुए हैं। इससे पहले वे दिल्ली में जंतर-मंतर और रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने की मांग कर रहे थे। कल सिंधु बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच भारी संघर्ष हुआ था, जिसमें पुलिस पर पथराव किया था। इसके जवाब में पुलिस ने भी किसानों पर पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। किसानों के भारी दबाव के बाद दिल्ली सरकार ने उन्हें बुराड़ी के निरंकारी मैदान पर प्रदर्शन करने की अनुमति दी है। इस दौरान सभी से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की गई है।