![11](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2023/05/11-4-696x497.jpg)
बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) शनिवार, 13 मई 2023 को सगाई कर रही हैं। राजधानी दिल्ली के कपूरथला हाउस (Kapurthala House) में शाम 8 बजे सगाई समारोह है। यह इंडिया गेट के पास है। इस समारोह में सिनेमा और राजनीति की दुनिया से करीब 100 मेहमान शिरकत करने वाले हैं। लंदन से परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी आज दिल्ली पहुंच गई हैं। करण जौहर और मनीष मल्होत्रा भी दिल्ली पहुंचने वाले हैं।
परिणीति और राघव के डेटिंग की खबरें पिछले कुछ महीनों से लगातार आ रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन उन्हें लगातार साथ में लंच और कभी डिनर करते हुए देखा गया। इसके अलावा दोनों आईपीएल मैच भी साथ में एंजॉय करते हुए नजर आए थे। परिणीति 9 मई को ही अपने हमदम राघव चंड्ढा के साथ दिल्ली पहुंच चुकी हैं।