
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले (Chhatarpur district) में स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के चर्चा देश-विदेश तक हैं। लोगों का मामना है कि बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में एक बार अर्जी लगाने के बाद किस्मत बदल जाती है। इसी मान्यता के बल पर बागेश्वर धाम में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालुओं का मेला लगता है। बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं। बागेश्वर महाराज के नाम से प्रसिद्धि पाने वाले धीरेन्द्र शास्त्री के बारे में कहा जाता है कि वह लोगों को बिना बताए उनके बारे में सारी जानकारी हासिल कर लेते हैं।
पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का दावा है कि उनका कनेक्शन ऊपर से है। उन्हें ऊपर से संकेत मिलते हैं। इस संकेत के ही लोगों की समस्याओं का पता चलता है। बागेश्वर महाराज लोगों के मन की बात कैसे जानते हैं? यह एक बड़ा सवाल है। इस सवाल की गुत्थी को साइकोलॉजिस्ट करण ने सुलझाने का दावा किया है।