राजधानी में शीत लहर का प्रकोप

दिल्ली (Delhi) में आज (16 जनवरी 2023) सुबह शीत लहर (cold wave) का प्रकोप रहा और सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो एक जनवरी, 2021 के बाद से इस महीने सबसे कम तापमान है। लोधी रोड स्थित मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड पर ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का मुख्यालय स्थित है। आईएमडी ने पहले दिल्ली में 17-18 जनवरी तक शीतलहर के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया था।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 5 से 9 जनवरी तक भीषण शीत लहर चली, जो एक दशक में इस महीने में दूसरी सबसे लंबी भीषण शीत लहर की अवधि थी। इस महीने अब तक 50 घंटे घना कोहरा दर्ज किया गया है, जो 2019 के बाद से सबसे ज्यादा है।