29 मई को हो सकता है कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक चुनाव

कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक चुनाव (Organizational election in Congress Party) 29 मई को होने की संभावना है (May be on 29 May)। खबरों के अनुसार यह जानकारी आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में दी गई। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक को संंबोधित किया।

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नए अध्यक्ष का चुनाव न हो पाने के कारण सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था।

आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला निशाना साधा। उन्होंने किसान आंदोलन और कथित व्हाट्सएप चैट लीक मामले को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के मुद्दों पर पूरी तरह से असंवेदनशील है। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों को सिरे से खारिज करती है।