
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद (Capital Hyderabad) में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है (Arrest a person), जिस पर 18 महिलाओं की हत्या समेत कई आरोप हैं (Murder of 18 women)। इस शख्स की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने हाल ही में हुई दो महिलाओं की हत्या की गुत्थी भी सुलझा ली है।
हैदराबाद सिटी पुलिस के टास्क फोर्स के अधिकारियों और रचकोंडा पुलिस कमिश्नरी के अफसरों ने एक संयुक्त अभियान में इस शख्स को दबोचा है। आरोपी शख्स शहर में पत्थर काटने का काम करता है। इससे पहले भी उसे 21 मामलों में गिरप्तार किया जा चुका है। इनमें से 16 मामले हत्या करने के हैं। 4 मामले संपत्ति विवाद से जुड़े हैं, जबकि 1 मामला पुलिस गिरफ्त से भागने से जुड़ा है।
पुलिस ने बताया कि इस शख्स की 21 साल की उम्र में ही शादी हो गई थी, लेकिन बहुत ही कम समय में उसकी पत्नी किसी गैर मर्द के साथ भाग गई थी। इसके बाद से उसे महिलाओं से घृणा होने लगी थी। पुलिस के मुताबिक, उसने साल 2003 से ही महिलाओं के खिलाफ अपराध को अंजाम देना शुरू कर दिया था। वह अकेली महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के लिए पैसा देने का लालच देता था फिर उनकी हत्या कर देता था। ऐसे एक-एक करके उसने कितनी महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया।