
बीजेपी (BJP) से निष्कासित (Expelled) नेता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को हथियार रखने का लाइसेंस (License) जारी कर दिया गया है। नूपुर शर्मा ने अपनी जान का खतरा बताते हुए बंदूक के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। आपको बता दें कि पैगम्बर मोहम्मद पर दिए विवादित बयान के बाद उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। दरअसल, 26 मई 2022 को एक टीवी डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था जिसका लोगों ने काफी जमकर विरोध किया था।
नुपूर को कई जगह से जान से मारने की धमकी मिली थी। इनके खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए थे। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को उनके विवादित बयान के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया था। उनके अलावा दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल (Naveen Kumar Jindal) को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।